'रामायण' में राम बने रणबीर का ब्लंडर, इवेंट में बोले- 'आखिर में अंत सच्चाई की होगी'
दशहरा कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ का प्रमोशन किया है। इस दौरान भाषण देते हुए उन्होंने 'जीत' की जगह 'अंत' शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी।" उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।