'रामायण' में लक्ष्मण बने रवि दुबे को देख भावुक हुईं सरगुन, बोलीं- नहीं रुक रहे आंसू

फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर में पति रवि दुबे को 'लक्ष्मण' के किरदार में देखकर ऐक्ट्रेस सरगुन मेहता भावुक हो गईं। सरगुन ने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट में लिखा, "मेरा दिल भरा हुआ है...मेरे आंसू नहीं रुक रहे हैं।" सरगुन ने लिखा, "मैं हर सांस के साथ ईश्वर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं...यह इसके (रवि) तप का फल है।"

Load More