राष्ट्रपति मुर्मु व सीएम नीतीश कुमार ने बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है।" वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट कर लिखा, "बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई...हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली...भविष्य तैयार कर रहे हैं।"