inshorts

विजय देवरकोंडा के बचाव में उतरे 'रणबाली' के को-ऐक्टर, रश्मिका की प्रभास से की तुलना

फिल्म 'रणबाली' के सह-कलाकार किशोर कुमार पोलिमेरा ने एक पॉडकास्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदणा का बचाव किया है। उन्होंने विजय को बेहद अच्छा इंसान बताया और रश्मिका के स्वभाव की तुलना प्रभास से करते हुए कहा कि दोनों में ज़रा भी घमंड नहीं है। दरअसल, 'कॉफी विद करण' के बाद रश्मिका-विजय को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।