'ला इलाहा इल्लल्लाह', बहु को जिताने के लिए रैली में कलमा पढ़ने लगे 7 बार के BJP विधायक
चुरू (राजस्थान) में चुनावी सभा के दौरान BJP के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस्लाम का कलमा 'ला इलाहा इल्लल्लाह' पढ़ा। उनकी बहू कनिका सिंह वार्ड-23 से ज़िला परिषद चुनाव लड़ रही हैं। राठौड़ ने कहा कि खुदा और भगवान एक हैं। उन्होंने महात्मा गांधी का भजन भी गाया। राजेंद्र राठौड़ 1990-2023 के बीच सात बार विधायक चुने गए थे।