'लॉकअप 2' फेम आकांक्षा चौधरी संग हुई धोखाधड़ी, बोलीं- इवेंट टीम ने कर लिया था 'किडनैप'
लॉकअप 2 फेम आकांक्षा चौधरी ने पुणे में एक नवरात्रि इवेंट के आयोजकों पर 'किडनैप' करने और पेमेंट नहीं देने का आरोप लगाया है। आकांक्षा ने बताया, ''आयोजक पहले तो देर रात तक मुझे पिक करने नहीं आए, बाद में जबरन कार में बैठाकर कार्यक्रम स्थल ले गए और एक पतली बैरिकेडिंग वाली जगह पर दर्शकों के बीच छोड़ दिया।''