'लेटेंट' में समय ने पूछा- आपने यूट्यूब क्यों छोड़ा, भुवन बाम का एक लाइन का जवाब हो गया वायरल
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' सीज़न-2 का वीडियो ऑनलाइन वायरल है जिसमें समय रैना ने कॉमेडियन-ऐक्टर भुवन बाम से पूछा कि उन्होंने यूट्यूब क्यों छोड़ा। भुवन ने जवाब दिया, "भाई...मैं चला था ताकि तुम दौड़ सको।" उनका यह जवाब सुनकर दर्शक और पैनलिस्ट हंस पड़े। इसके बाद समय ने भी मज़ाक में कहा, "मैं दौड़ रहा हूं ताकि कौस्तुभ (अग्रवाल) चल सके।"