हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति को 'लिटिल तिब्बत ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है और यहां बसा है खूबसूरत शहर काज़ा जो स्पीति नदी के किनारे 11,980 फीट की ऊंचाई पर है। मई से अगस्त के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। काज़ा की तिब्बत मोनेस्ट्री और किब्बर गांव सबसे ज़्यादा मशहूर हैं।