1983 की क्लासिक फिल्म 'मासूम' का मशहूर बाल गीत 'लकड़ी की काठी' महान गीतकार गुलज़ार ने लिखा था और आरडी बर्मन ने इसका संगीत दिया था। शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म के गाने को तीन बाल गायकों वनिता मिश्रा, गौरी बापत और गुरप्रीत कौर (प्रीति उत्तम) ने अपनी आवाज़ दी थी जो आज 43-साल बाद भी बच्चों का पसंदीदा है।