'लगान' में दिखे गांव में 25 साल बाद लौटे आमिर, हुई 'सितारे ज़मीन पर' की स्क्रीनिंग
अभिनेता आमिर खान 25 साल बाद फिल्म 'लगान' में दिखाए गए भुज (गुजरात) के कुनारिया गांव में लौटे हैं। 'लगान' में इस गांव का नाम 'चंपानेर' दिखाया गया था। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जून को रिलीज़ हुई आमिर की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की स्क्रीनिंग इस गांव में हुई जिसमें आमिर मौजूद रहे।