'लवयापा' की स्क्रीनिंग पर 'अभी प्यार करो बाद में रोना' लिखी जींस पहनकर पहुंचे सलमान खान

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' की स्क्रीनिंग में सलमान खान 'अभी प्यार करो बाद में रोना' लिखी जींस पहनकर पहुंचे जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। गौरतलब है, इन दिनों 'लवयापा' की स्क्रीनिंग चल रही है जिसे देखने कई ऐक्टर्स पहुंच रहे हैं।