'विकसित दिल्ली' मिशन को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं किया जाएगा: CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि 'विकसित दिल्ली' मिशन को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे।" रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और कार्यभार ग्रहण किया।