'विकसित भारत' के लिए पीएम मोदी ने किन 11 संकल्पों को सदन में किया पेश?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में 'विकसित भारत' के लिए 11 संकल्प प्रस्तावित किए हैं। सभी अपने कर्तव्‍यों का पालन करें, समावेशी विकास, भ्रष्‍टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, देश की परंपराओं व कानूनों पर गर्व, औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति, राजनीति को 'परिवारवाद' से मुक्‍ति मिले, संविधान का सम्मान व आरक्षण की रक्षा सहित अन्य संकल्प उन्होंने पेश किए।