inshorts

'वंदे मातरम' का नारा लगाने पर जेल गए RSS के चार लोगों के नाम बताओ: आप सांसद संजय सिंह

संसद में बहस के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा है, "आरएसएस के चार लोगों के नाम बताओ जो 'वंदे मातरम' का नारा लगाते हुए जेल गए।" उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं रही और 52 साल तक आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया गया।