एस एस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की टीम ने बताया है कि अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेज़ी से चल रहा है। टीम ने कहा, "शूटिंग पूरी हो गई है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। कंप्यूटर ग्राफिक्स (CG) का काम चल रहा है। री-रिकॉर्डिंग चल रही है। डबिंग करनी है।"