'वेलकम' फेम मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए राजपाल यादव? तीखी नोंकझोंक का वीडियो वायरल
'वेलकम' फेम दिवंगत अभिनेता मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कह रही है, "आपको...जाना पड़ेगा।" इसके बाद दावा किया जाने लगा कि राजपाल को कार्यक्रम से निकाल दिया गया। हालांकि, महिला ने राजपाल को घेरने वाले पैपराज़ी व सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को कहा था।