'वल्गर गाना मत गाओ, भजन गाओ भगवान का', सिंगर को तेज प्रताप ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव एक कार्यक्रम में महिला सिंगर को फटकार लगा रहे हैं। वीडियो में तेज प्रताप सिंगर से कहते हैं, "वल्गर गाने मत गाओ, पूजा-पाठ वाले गाने गाओ। भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाओ।" वीडियो वायरल होने पर तेज प्रताप की सराहना हो रही है।