'वह गधा, निकम्मा और चोर है', अरबाज़ खान को लेकर अभिनव कश्यप ने दिया विवादित बयान
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने ऐक्टर-डायरेक्टर अरबाज़ खान को गधा, निक्कमा और चोर कहा है। अभिनव ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'दबंग' फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई समस्या आते ही अरबाज़ सेट से भाग जाते थे। गौरतलब है कि इससे पहले अभिनव ने अरबाज़ के भाई ऐक्टर सलमान खान को बदतमीज़ और गुंडा बताया था।