'वह नमाज़ नहीं पढ़ती तो', बिग बॉस फेम बसीर ने बताया गैर मुस्लिम गर्लफ्रेंड से क्यों किया ब्रेकअप
'बिग बॉस' फेम बसीर अली ने बताया है कि उनकी गैर मुस्लिम गर्लफ्रेंड इस्लाम कबूल करना चाहती थी लेकिन उन्होंने ब्रेकअप करने का फैसला किया। बसीर ने कहा कि अगर कोई इंसान इस्लाम कबूल करता है और उसके बाद नमाज़ नहीं पढ़ता या इस्लाम के नियमों का पालन नहीं करता तो उसके गुनाहों को लेकर वह खुद को ज़िम्मेदार मानते।