'वह सिरफिरा सा था, हमने तो सोचा भी नहीं था'; दिल्ली की CM ने सुनाई हमले वाले दिन की कहानी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'न्यूज़ 18' से बातचीत में खुद पर हुए हमले के बारे में कहा है, "वह (हमलावर) सिरफिरा सा दिख रहा था...गुजरात से हूं, जेल में है, छोड़ दो, सुप्रीम कोर्ट से कहो...जैसा कुछ बोल रहा था।" मुख्यमंत्री ने कहा, "ऐसा कुछ सोचा नहीं था..वह अचानक से झपट पड़ा। सुरक्षाकर्मियों की कोई गलती नहीं है।"