'शादी नहीं करोगी तो ₹29 लाख दूंगी!' मां ने बेटियों के सामने रखा अजीब ऑफर; बताई वजह
अमेरिका में केट नामक महिला ने अपनी बेटियों को गज़ब का ऑफर दिया है। महिला ने वीडियो जारी कर बताया, "मैं अपनी हर बेटी को $35,000 (लगभग ₹29 लाख) दूंगी...अगर वे शादी नहीं करतीं या साधारण सी शादी करती हैं।" बकौल केट, उन्होंने यह सोचकर यह प्रस्ताव दिया ताकि उनकी बेटियां शादी के बाद कर्ज़ के बोझ में न दबें।