यूट्यूबर शादाब जकाती पर पत्नी को साथ रखने का आरोप लगाने वाला पति खुर्शीद अपनी बात से पलट गया है। उसने शादाब व पत्नी ईरम के सामने कहा, "शादाब भाई लेकर जा रहे हैं...मेरी बीवी जा रही हैं। मैं मर्ज़ी से भेज रहा हूं।" इससे पहले उसने शादाब व ईरम पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था।