'शादीशुदा' से चंद महीनों में 'तलाकशुदा' हुए पूजा खेडकर के पिता, चुनावी हलफनामे से हुआ खुलासा
बर्खास्त आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर ने अहमदनगर दक्षिण सीट से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए निर्दलीय नामांकन दायर कर हलफनामे में खुद को 'तलाकशुदा' बताया है। चंद महीनों पहले लोकसभा चुनाव-2024 के हलफनामे में उन्होंने खुद को 'शादीशुदा' बताया था। बकौल रिपोर्ट्स, दिलीप खेडकर का 2010 में मनोरमा खेडकर से तलाक हुआ था।