1975 में रिलीज़ हुई फिल्म 'शोले' के सिनेमाघर टिकट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हुए टिकट में दिखाई दे रहा है कि इसकी कीमत सिर्फ ₹15 है जिसपर ₹2.50 का टैक्स लगा है और शो गुरुवार दोपहर 12 बजे का है। दिवंगत ऐक्टर अमजद खान ने फिल्म में 'गब्बर' का आइकॉनिक किरदार निभाया था।