'शीशमहल' को लेकर BJP ने केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन, कैलाश गहलोत ने किया नेतृत्व
बीजेपी ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर केजरीवाल व 'आप' के खिलाफ 'शीशमहल' (दिल्ली का मुख्यमंत्री आवास) मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व 'आप' नेता कैलाश गहलोत ने किया। बीजेपी का आरोप है कि मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में लग्ज़री से भरपूर चीज़ों का इस्तेमाल किया गया था।