'शाहरुख-सलमान' से लेकर 'आलिया' और 'अमिताभ' तक...यूपी में आयोजित गधे मेले में लग रही बोली
चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) में औरंगज़ेब के ज़माने से आयोजित हो रहे ऐतिहासिक गधे मेले में इस साल विभिन्न प्रदेशों से लगभग 15,000 गधे आएं हैं। विभिन्न कद काठी के इन गधों की कीमत ₹5,000 से लेकर ₹3 लाख तक है। लॉरेंस विश्नोई, अमिताभ बच्चन, काजोल, शाहरुख खान, सलमान, आलिया भट्ट नाम वाले गधे लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।