ऐक्टर मुकेश खन्ना ने बताया है कि यश राज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा की टीम ने एक दशक पहले 'शक्तिमान' के अधिकार खरीदने के लिए उनसे संपर्क किया था। हालांकि, उन्होंने इनकार कर दिया था। खन्ना ने बताया, "मैंने उनसे कहा कि 'आदित्य से कहो, वह जो भी हों, अगर वह इसे बनाना चाहते हैं तो मेरे साथ बनाएं'।"