अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा है कि टाइगर श्रॉफ शक्तिमान बनने लायक नहीं है। उन्होंने कहा, "सब ऐक्टर्स की अपनी-अपनी इमेज है, जब टाइगर बच्चों को सिखाने की बात करेगा तो बच्चे 'तू बैठ जा' बोलेंगे। टाइगर की इमेज बच्चे की है और वह अब भी बच्चों में एक बच्चा है। शक्तिमान के चेहरे पर शालीनता होनी चाहिए।"