'शराब कम पीयो, हमें पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना है'; मणिशंकर अय्यर का पुराना वीडियो हुआ वायरल

पेट्रोल-इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर चिंताओं के बीच पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मणिशंकर अय्यर (कांग्रेस) का पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की वकालत करते दिख रहे हैं। संसद में दिए भाषण में उन्होंने कहा था, "पहले शराब पीना बंद करिए क्योंकि इथेनॉल शराब बनाने में ही चला जाता है...उसके बाद हमारे पास आता है।"