'सिंघम अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'सिंघम अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा फिल्म वर्ल्डवाइड ₹300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। गौरतलब है कि निर्माता रोहित शेट्टी की फिल्म कॉप यूनिवर्स पर आधारित है जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण समेत कई ऐक्टर्स हैं।