'स्क्विड गेम' के ऐक्टर ली जंग-जे ने शाहरुख खान के साथ सेल्फी की शेयर

साउथ कोरियन शो 'स्क्विड गेम' के ऐक्टर ली जंग-जे ने शाहरुख खान के साथ ली गई एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ली ने तस्वीर के साथ लिखा, "आइकन शाहरुख के साथ होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" शाहरुख रियाद (सऊदी अरब) में जॉय फोरम इवेंट में शामिल हुए जिसमें सलमान खान और आमिर खान भी मौजूद थे।