inshorts

'संजू मेरी धर्मपत्नी मुझे माफ करना', पति ने मांगी माफी; सरकारी नौकरी छुड़वाकर लड़वाया था चुनाव

अलवर (राजस्थान) में ज़िला प्रमुख चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संतोष मीणा की हार के बाद उनके पति व सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, "संजू मेरी प्रिय धर्मपत्नी मुझे माफ करना...तुम्हें अभी ज़िला प्रमुख नहीं बनवा पाया।" बन्नाराम ने सरकारी नौकरी छुड़वाकर पत्नी को चुनाव लड़वाया था।