'सीता' का किरदार निभाने वाली दीपिका ने 'रामायण' में साई पल्लवी के ऐक्शन सीन पर दी प्रतिक्रिया
रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी के ऐक्शन सीन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वाल्मीकि और तुलसीदास की रामायण की मेरी यादों में...ऐसे किसी सीन का ज़िक्र नहीं है।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश में 300 से ज़्यादा रामायण हैं।