'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने नाबालिग लड़की से रेप करने की बात कबूली

नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए फिल्म 'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय पीड़िता 16-वर्ष की थी और उसका 4-साल तक यौन शोषण किया गया। वहीं, मामले में जानी 14-दिन की न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं।