'मनीकंट्रोल' व 'गुड रिटर्न्स' के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत में फिर बढ़ोतरी हुई और 24 कैरेट सोने का भाव ₹87,310 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, कोलकाता, चेन्नई व मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹87,160/10 ग्राम है। लखनऊ व जयपुर में आज इसकी कीमत ₹87,310/10 ग्राम और अहमदाबाद में ₹87,210/10 ग्राम है।