'सैयारा' बनी हिट, पर किसकी वजह से? मोहित सूरी की ऐक्ट्रेस पत्नी ने किया खुलासा
फिल्ममेकर मोहित सूरी की पत्नी व ऐक्ट्रेस उदिता गोस्वामी ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि किसकी वजह से 'सैयारा' हिट हुई है। उदिता ने क्रिएटिव एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुमना घोष के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "'सैयारा' जादू बिखेर रही है और हर दिलों को छू रही है…सुमना ने यह सब संभव बनाया है…उन्हीं की वजह से यह सपना साकार हुआ।"