'सूर्यवंशम' फेम सौंदर्या की मौत के मामले में तेलुगू अभिनेता मोहन बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर सौंदर्या के पति जीएस रघु ने कहा है, "ये सभी आधारहीन खबरें हैं।" उन्होंने कहा, "मोहन बाबू ने अवैध तरीके से कोई भी प्रॉपर्टी हासिल नहीं की है...जहां तक मुझे जानकारी है, मोहन के साथ हमारा कभी भूमि संबंधी लेन-देन नहीं हुआ।"