अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर अभिनेता अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "निजी तौर पर खुश हूं कि उन्हें आखिरकार 40 साल बाद यह पुरस्कार मिला। फिल्म 'स्वदेश' के लिए उनकी निराशा की कल्पना की जा सकती है...जिसके लिए उन्हें 100% राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना ही चाहिए था।"