'सुशांत सिंह राजपूत की तरह मुझे भी जान से मारने...', तनुश्री दत्ता ने किया बड़ा दावा

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने रोते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने के एक दिन बाद कहा है, "अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तरह...मुझे भी जान से मारने की कोशिश हो रही है।" उन्होंने कहा, "बॉलीवुड माफिया गैंग बहुत बड़ा है…जबसे मैंने...ऐक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ आवाज़ उठाई तब से ही मेरे साथ अजीब तरह का व्यवहार हो रहा है।"