सीतापुर (यूपी) में बीते दिनों शिकायत लेकर ज़िलाधिकारी के पास पहुंचे एक शख्स ने रोते-रोते कहा कि वह अपनी पत्नी से परेशान हो चुका है। उसने दावा किया कि पत्नी मानसिक रूप से परेशान है और रातभर नागिन बनकर उसे डराती है व मारने की कोशिश करती है। अधिकारियों ने पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।