'सनम तेरी कसम' फेम ऐक्ट्रेस मावरा ने पाकिस्तानी ऐक्टर अमीर गिलानी से की शादी

फिल्म 'सनम तेरी कसम' फेम ऐक्ट्रेस मावरा होकेन ने पाकिस्तानी ऐक्टर अमीर गिलानी से निकाह कर लिया है जिसकी तस्वीरें दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मावरा ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "और ज़िंदगी की भागदौड़ के बीच में...मैंने तुम्हें पा ही लिया✨ बिस्मिल्लाह 5.2.25 #मावराअमीरहोगई।" गौरतलब है, मावरा ने 2016 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।