'सरफरोशी की तमन्ना' PoK में प्रदर्शनकारियों ने लगाए भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नारे
PoK में जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े प्रसिद्ध नारे 'सरफरोशी की तमन्ना' लगाए हैं जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल है। गौरतलब है, आंदोलनकारी स्थानीय मांगों को लेकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर 8 जुलाई से आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।