'सलमान खान की कार को उड़ा देंगे'...अभिनेता को फिर मिली जान से मारने की धमकी
अभिनेता सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। उनकी कार को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है। बताया जाता है कि यह धमकी मुंबई के वर्ली में परिवहन विभाग के वॉट्सऐप नंबर पर दी गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।