डांसर-कोरियोग्राफर और क्रिकेटर युज़वेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा फिल्म 'हे कन्नाम्मा' से बतौर मुख्य अभिनेत्री तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करेंगी। फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। दिल राजू प्रोडक्शंस की यह म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा सासी कुमार मुथुलुरी के निर्देशन में बनी है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।