फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) द्वारा फिल्म 'होमबाउंड' को ऑस्कर्स 2026 में भेजे जाने पर फिल्ममेकर करण जौहर और ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, "मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पूरी टीम को शुभकामनाएं।" जान्हवी ने कहा, "इस फिल्म का हर हिस्सा किसी सपने से कम नहीं है।"