'हैरी पॉटर' ऐक्ट्रेस ने की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

फिल्म 'हैरी पॉटर' में 'जिनी वीज़ली' का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस बॉनी राइट ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। उन्होंने बताया कि उनके पति एंड्रयू लोकोको के साथ उनका दूसरा बच्चा इसी साल शरद ऋतु में जन्म लेगा। दोनों की शादी मार्च 2022 में हुई थी और 2023 में उनके पहले बेटे एलियो का जन्म हुआ था।

Load More