inshorts

'हैरी पॉटर' में काम कर चुकी हैं इस इंडियन क्रिकेटर की वाइफ, बॉलीवुड में भी आई हैं नज़र

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह की पत्नी-ऐक्ट्रेस हेज़ल कीच ने हॉलीवुड की सीरीज़ 'हैरी पॉटर' के शुरुआती 3 पार्ट्स में बतौर बाल कलाकार काम किया है। उन्होंने बताया कि वह इन पार्ट्स में 'हॉगवर्ट्स' ('हैरी पॉटर' का काल्पनिक स्कूल) की छात्रा बनी थीं। उन्होंने बॉलीवुड में 'बॉडीगार्ड', 'किक', 'बिल्ला', 'बांके की क्रेज़ी बारात' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।