inshorts

'हेरा फेरी' के प्रोड्यूसर ने 'द कपिल शर्मा शो' को भेजा ₹25 करोड़ का नोटिस, जानें मामला

फिल्म 'हेरा फेरी' के निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला ने 'द कपिल शर्मा शो' और नेटफ्लिक्स को ₹25 करोड़ का नोटिस भेजा है। दरअसल, शो में कॉमेडियन किकू शारदा ने 'बाबूराव' का गेटअप लिया था। अब नाडियाडवाला ने बिना इजाज़त के शो में फिल्म के किरदार 'बाबूराव' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और टीम से माफी मांगने को कहा है।