'हेरा फेरी 3' करना चाहता हूं, क्या आप तैयार हैं अक्षय, सुनील और परेश रावल?: प्रियदर्शन

बॉलीवुड ऐक्टर अक्षय कुमार ने निर्देशक प्रियदर्शन के जन्मदिन पर उनको 'X' पर शुभकामनाएं दी हैं। इसके बाद प्रियदर्शन ने अक्षय को जवाब देते हुए 'X' पर लिखा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया अक्षय। मैं बदले में आपको एक गिफ्ट देना चाहूंगा। मैं 'हेरा फेरी 3' करना चाहता हूं, क्या आप तैयार हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल?"