'हेलो ब्रदर' फेम अभिनेता दिनयार तीरंदाज़ का हुआ निधन

दिग्गज अभिनेता दिनयार तीरंदाज़ का गुरुवार को निधन हो गया। 'पारसी ज़ोरोस्ट्रियन्स वर्ल्डवाइड-द हैदराबादी' ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कॉमेडी सीरियल ‘ज़ुबान संभाल के’ से घर-घर में पहचान बनाई थी। उन्होंने हैलो ब्रदर, अलबेला, चलते-चलते, मैंने प्यार क्यों किया, क्या कहना, दिल है कि मानता नहीं और कमाल धमाल मालामाल जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था।

Load More